Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

मथुरा: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की महापंचायत आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को गांव-गांव संपर्क किया गया। महापंचायत के लिए गुरुवार शाम को ही अखिलेश यादव मथुरा में आ गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।

वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आए पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नही है। पूर्व सरकारों की परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है अब फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में ये व्यस्त हैं। उन्हीं कार्यों का प्रचार भी योगी कर रहे हैं। भाजपा विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्नदाता को आतंकवादी कहा जा रहा है। समाज का हर तबका इनसे त्रस्त है। महंगाई अपने चरम पर है। तेल की बढ़ती कीमतों से उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित हो गया है। हाथरस कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुटा रहा।

सपा मुखिया ने गंगा-यमुना और गोवंश सरंक्षण के नाम पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इनके नाम पर सत्ता में आई सरकार इन्हीं के साथ धोखा कर रही है। गंगा-यमुना और गोवंश संरक्षण की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। योगी जी अपनी नाकामी को छुपाते हुए दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

रालोद के वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव बरौंठ, खानपुर, भरतिया, कानेका, बिरजूगढ़ी, मरैला, मिट्ठौली, चौकड़ा, अवाखेड़ा, चांदपुर, मानागढ़ी में किसानों से संपर्क किया। रालोद नेताओं ने किसानों से महापंचायत में शामिल होकर कृषि कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।

वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार ने कहा कि महापंचायत ऐतिहासिक होगी। यूपी सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया जाएगा। संपर्क करने वालों में महासचिव जयवीर सिंह, अशोक चौधरी, सोनू, गुलाब सिंह, किशन पहलवान, लोकेंद्र, सत्यपाल सिंह, पद्म सिंह और कुलदीप आदि हैं।

रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां के नेतृत्व में पदाधिकारी किसानों से संपर्क करने के बाद बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाएं परखीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान महापंचायत में किसान पूरी तैयारी के साथ पहुंचेंगे। संपर्क करने वालों में रामवीर सिंह कुंतल, चौधरी देवराज सिंह, सुधीर प्रधान, ठाकुर यदुवीर सिंह सिसौदिया, मौनी ताऊ, विवेक देशवार, कृष्णगोपाल नरवार, कृपाल फौजदार, अमर सिंह, हरवीर प्रधान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img