- सविमं इंका में 30वीं राष्ट्रीय बाल कांग्रेस की प्रदर्शनी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस सरदार सिंह व उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, जिला समन्वय वीके गुलाटी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन से किया। कार्यक्रम में जूनियर व सीनियर वर्ग के 84 समूहों ने अपने-अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये। जिसमें सीनियर वर्ग में जैन कन्या इंटर कालेज से अक्षिता नामदेव व देवी उमराकौर इंटर कालेज बनत से कशिश के शोध पत्रों का प्रदेश स्तरीय आयोजन के लिए चयनित किया गया।
जूनियर वर्ग में केके गुरूकुल कन्या इंटर कॉलेज भैंसवाल की अनु का शोध पत्र भी प्रदेश स्तर के लिए चयन किया गया। निर्णायक मंडल में बाल किशोर, सुशील कुमार, सुनील कुमार, सचिन कुमार, योगेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा। डीआईओएस सरदार सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मोहर सिंह, नीटू कश्यप, बिजेन्द्र सिंह, पंकज अग्रवाल, रूमा गर्ग, राहुल कुमार, अरफिया सिद्दीकी, जौली, विपिन कुमार, प्रवीण शर्मा, आरती, नकुल पाराशर आदि उपस्थित रहे।

