Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर रेस्टोरेंट में खाना देरी से आने पर शराबियों ने मचाया उत्पात

  • पुलिस के सामने ही आरोपी करते रहे अभद्रता, छह का काटा चालान

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: हाइवे पर शनिवार देर रात शराबियों ने खाना देरी से आने पर एक रेस्टोरेंट में जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने खाना खा रहे फैमिली से भी अभद्रता की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने आरोपी दबंगई दिखाते रहे। बाद में पुलिस ने छह आरोपियों का मेडिकल कराकर चालान कर दिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर शनिवार देर रात छह युवक खाना खाने के लिए पहुंचे। सभी आरोपियों ने पहले रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ी खड़ी कर शराब पी। इस दौरान आरोपी आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता करते रहे। शराब पीने के बाद सभी आरोपी खाना खाने के लिए रेस्टोरेंटस के अंदर पहुंचे। जिसके बाद युवकों ने खाने का आर्डर दिया। खाना देरी से पहुंचने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

वही रेस्टोरेंट में खाना खा रही अन्य फैमिली ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी ओर उग्र हो गए। आरोपियों ने एक युवक पर हमले का प्रयास किया, लेकिन अन्य लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपी युवक गाली-गलौज व अभद्रता करते रहे। इसी बीच एक युवक ने आरोपियों की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

आरोपी वीडियो बनाने वाले को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। वहीं, एक आरोपी अपने भाई को पुलिस में दारोगा बता कर रौब गालिब कर रहा था। पुलिस ने किसी तरह सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और रात में ही मेडिकल कराया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

हाइवे के ढाबे और रेस्टोरेंट बन गए शराबियों के अड्डे

हाइवे पर कुछ रेस्टोरेंट शराबियों का अड्डा बन गए हैं। शाम होते ही इन जगहों पर युवाओं की महफिल जमने लगती हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों में युवाओं का जमावड़ा इन जगहों के बाहर खड़ा हो जाता है। जिस कारण महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आम हो चली है।

इनमें से कुछ ढाबे पुलिस चौकी के आसपास भी हैं। शराबी आए दिन रेस्टोरेंट व ढाबे पर शराब पीकर उत्पात व मारपीट करते रहते है। बावजूद इसके पुलिस रेस्टोरेंट व ढाबा मालिक पर मेहरबान नजर आती है। शाम के समय हाईवे पर शराबियों का कब्जा रहता है। शायद पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img