Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

‘सी-20 समूह के जरिये विश्व को नया नजरिया देने का अवसर’

  • मेरठ में सी-20 की चौपाल के दौरान सामाजिक संगठनों से जागरूकता बढ़ाने और कार्यक्रम में भागीदारी करने का आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार को मेरठ में सी-20 समूह की पहली चौपाल गार्डन सिटी में नदियां और समाज विषय पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि संत ईश्वर फाउंडेशन की सचिव सुश्री वृंदा खन्ना ने कहा कि जी-20 के सहयोगी समूह सी-20 के माध्यम से भारत के सामाजिक कार्यों की ध्वनि पूरा विश्व सुन रहा है।

भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 समिट के माध्यम वाले आयोजन के दौरान पूरे विश्व को अपनी विशेषताएं बताने और दिखाने के साथ-साथ एक नया नजरिया देने का अवसर भी है। चौपाल में वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि सामाजिक संगठन आगे आकर जी-20 और सी-20 के माध्यम से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें।

भारतीय नदी परिषद के अन्तर्गत पूर्वा फाउंडेशन और नदी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस चौपाल में मुख्य अतिथि सुश्री वृंदा खन्ना ने कार्यकम में जी-20 और सी-20 की महत्ता और उनके कार्य करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुलंद सोच का ही नतीजा है कि आज भारत जी-20 जैसे समूह की अध्यक्षता कर रहा है।

20 9

ऐसे में जी-20 और सहयोगी समूह सी-20 के मंचों से भारत के सामने पूरे विश्व को अपनी विशेषताओं को बताने दिखाने का अवसर के साथ ही एक नया नजरिया देने का भी मौका है। जी-20 के तहत उसके सहयोगी समूह भी साथ में अलग-अलग कार्यों में जुटे हुए हैं। जी-20 के सहयोगी समूह सी-20 अर्थात सिविल-20 की एक चौपाल मेरठ में लग रही चौपाल बेहद महत्वपूर्ण है। सी-20 देश में सामाजिक संगठनों के स्तर से किए जा रहे देश हित के प्रयासों का एक समूह है।

इसके माध्यम से भारत के सामाजिक संगठनों की महता व उनके कार्यों को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है। नदीपुत्र रमनकांत ने सी-2 चौपाल के विषय नदियां और समाज पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत की। उन्होंने बताया कि भारत में नदियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की खुशबू भी जी-20 की बैठक में सी-20 के माध्यम से पहुंचेगी। चौपाल के विशिष्ठ अतिथि पदमश्री कंवल सिंह चौहान ने कहा कि सी-20 के महत्व को सभी सामाजिक संगठन समाज में बताएं और इस उत्सव में शामिल हों।

सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप आजाद ने कहा कि भारत आज जी-20 व सी-20 के माध्यम से दुनिया को नया रास्ता दिखाने और उसका नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है। चौपाल की अध्यक्षता शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को यह अवसर दिया है, इसका लाभ लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। सी-20 चौपाल में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने इनके महत्व को समझते हुए इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ शर्मा व पूर्वा फाउंडेशन के संस्थापक रोहित सांगवान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में नवीन प्रधान, राजीव त्यागी, राहुल देव, विघ्नेश त्यागी, योगेन्द्र त्यागी, तुमुल कक्कड़, मोहित जैन, चरण त्यागी व मनोज फौजी सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img