जनवाणी संवाददाता |
नगीना: लंपी वायरस से पीड़ित निराश्रित गाय को रामलीला बाग के पास में तड़फते हुए देखकर लोगों ने गाय के नाम पर वोटों की राजनीति करने वाले नेताओं व स्वयंभू गौसेवकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। एसडीएम नगीना ने तड़फती हुई गाय के रामलीला बाग में पड़े होने की सूचना मिलते ही तत्काल पशुचिकित्सक को मौके पर भेज कर गाय का उपचार कराया और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि बीमार गाय को पालिका द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला में पहुंचवाएं।

