Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध युवक ने साथियों संग की थी धीरज की हत्या

  • मृतक का हत्यारोपी की बहन के साथ प्रेम प्रसंग
  • गोली मारकर हत्या के बाद श्मशान के पास शव जलाया

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव रामपुर खेडी से लापता हुए धीरज की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आलाए कत्ल बरामद कर लिया है। हत्या का कारण एक हत्यारोपी की बहन के साथ धीरज का प्रेम प्रंसग होना सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कांधला के गांव रामपुर खेडी निवासी धीरज पुत्र रामदास दिल्ली में सैलून में काम करता था। 29 मार्च को धीरज अपने गांव में होली मनाने आया था। इसी दिन धीरज लापता हो गया था। देर शाम तक भी जब धीरज वापस नहीं लौटा था तो परिजनों ने उसकी तलाश बाद पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

परिजनों ने बताया था कि उसके दो दोस्त अंकित गिरी व सोनू गिरी धीरज को घर से बुलाकर ले गये थे। थाना कांधला पुलिस ने तत्परता से जांच की गयी, जिसमे सर्विलांस टीम की मदद से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर सोनू व राजन को हिरासत में लेकर धीरज के संबंध में जानकारी की गई।

कड़ाई से पूछताछ में उनके द्वारा धीरज की हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस दोनों को लेकर हत्या कारित करने के स्थान पर ले गई वहीं डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। दोनों युवकों ने हत्या कारित करने के स्थान और तरीका बताते हुए गांव के बाहर श्मशान के पास धीरज की अधजली लाश बरामद कराई थी।

जिसकी पहचान परिजनों ने की थी। बरामद शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मृतक के भाई नीरज पुत्र रामदास की तहरीर पर पुलिस ने कांधला थाने पर मुकदमा दर्ज किया था।

साथ ही सोनू व राजन की निशानदेही पर आला ए कत्ल तमंचा व जिंदा कारतूस व चाकू बरामद किए। इनके अलावा इस घटना में शामिल इनका साथी अंकित गिरी फरार है, जिसकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाना कांधला एवं एसओजी टीम छापेमारी कर रही है।

अंकित गिरी की बहन से था मृतक का प्रेम प्रंसग

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि धीरज के मित्र अंकित गिरी की बहन से धीरज का प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर उसकी हत्या की जानकारी दी गई है। जिसके लिए धीरज को अंकित गिरी व सोनू गिरी घर से दुलहैड़ी को दोपहर को बुला कर ले गए और जंगल में ले जाकर राजन के साथ उसकी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही मौका पाकर उसके शव को श्मशान में ले जाकर जला दिया जिससे की उसकी पहचान न हो सके और सबूत मिट जाए ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img