Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

एक और कार बनी आग का गोला

  • दिल्ली रोड ईदगाह के समीप चलती कार में लगी भयंकर आग, चालक ने कूद कर बचायी जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चलती गाड़ियों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दिल्ली रोड पर एक चलती कार में आग लग गयी। बीते दो माह के भीतर अलग-अलग इलाकों में चलती गाड़ी में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। मंगलवार को ब्रहमपुरी के माधवपुरम निवासी विपिन भटनागर पुत्र सुबोध दिल्ली रोड से जा रहे थे। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के ईदगाह के समीप अचानक कार में आग लग गयी। जिस वक्त आग लगाने की घटना हुई उस वक्त दिल्ली रोड पर जाम लगा था। चालक ने समझदारी दिखाते हुए जैसे ही बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया उसने गाड़ी टर्न कर रोड साइड खड़ी कर दी।

इस दौरान जैसे ही वह गाड़ी से उतरे गाड़ी से लपटें उठने लगी और देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गयी। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। भगदड़ मच गयी। सूचना पर दमकल पहुंच गयी। हालांकि उससे पहले ही गाड़ी खाक हो चुकी थी। इससे पहले जानी थाना क्षेत्र में चलती सैंट्रो में अचानक आग लग गई थी। हादसे में पांच जिंदा जल गए थे। बीते सप्ताह लोहिया नगर में चलता ट्रक आग का गोला बन गया था। इससे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे परतापुर के समीप अचानक चलती कार में आग लग गयी थी।

सदर और शोभापुर में तारों में लगी आग

मौसम के मिजाज में नरमी के बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही रही है। मंगलवार को सदर व कंकरखेड़ा के शोभापुर में बिजली के तारों में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आग लगने के साथ ही आसपास के इलाके की बत्ती भी गुल हो गयी। सदर के आबूलेन इलाके में शाम के वक्त अचानक बिजली के तारों से चिंगारियां झड़ने लगीं। जहां चिंगारियां गिर रहीं थी, वहां नीचे खडेÞ लोगों में भगदड़ मच गयी। हालांकि किसी प्रकार व्यापारियों ने आग बुझाने के उपकरण से आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा शोभापुर में बड़ी मस्जिद वाली गली में हाइटेंशन तारों में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गयी। जिस तेजी से आग लगी उसी तेजी से अचानक आग खुद ही बुझ गयी। गनीमत यह रही कि लाइट नहीं गयी।

ढलाई वाली गली रशीद नगर में पिछले तीन दिनों से बिजली की किल्लत बनी हुई है। बिजली की परेशानी से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ढवाई नगर की गली की चार पांच गलियों की बिजली पिछले पांच साल से लिसाड़ी रोड बिजली घर से जुड़ी थी। बाद में इसको राम लीला ग्राउंड दिल्ली रोड से जोड़ दिया, जिसके कारण पहले से ही ओवर लोड चल रहे ढलाई वाली गली का ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा बढ़ गया। दिन भर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज व पावर कट की मुसीबत शुरू हो गई। शिकायतों के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं। बिजलीघर के स्टाफ का कहना है कि यह क्षेत्र हमारे पास नहीं है। बिजली वोल्टेज के कारण उपकरण फुंक रहे हैं। लगता है कि बिजली विभाग के अधिकारी किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीवीवीएनएल से लेकर लखनऊ तक शिकायत की जा चुकी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img