Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

जान से मारने की नीयत से फायर कर फरार हिस्ट्रीशीटर दबोचा

  • टॉप-10 बदमाश अक्षय उर्फ मोंटी के खिलाफ 18 मुकदमें दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बाबरी: क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के बाद से फरार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर के हिस्ट्रीशीीटर, टॉप-10 बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

एसओ थाना बाबरी नेमचंद ने पुलिस टीम के साथ बाबरी थाना क्षेत्र के ग्र्राम बंतीखेड़ा में जान से मारने की नीयत से फायर करने के बाद फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अक्षय उर्फ मोन्टी को गिरफ्तार कर लिया। अक्षय मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर का टॉप-10 बदमाश है।

पुलिस ने अक्षय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा तथा 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें, गत 12 जून को ग्राम बंतीखेड़ा निवासी प्रमोद पुत्र भोपाल ने थाना बाबरी पर अक्षय उर्फ मोन्टी के खिलाफ जानलेवा फायरिंग किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से अक्षय की तलाश कर रही थी। एसओ बाबरी नेमचंद ने बताया कि अक्षय उर्फ मोंटी के खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली तथा जनपद गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 18 मुकदमें दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img