Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

हरसिमरत कौर बादल ने अरविंद केजरीवाल को बताया पंजाब विरोधी

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में दो दिन का वक्त बाकी है। पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने अपने विरोधियों को निशाने पर लिया है। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल से सावधान रहने की अपील की है।

हरसिमरत कौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब विरोधी हैं और सत्ता में आने पर राज्य को बर्बाद कर देंगे। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों के पक्ष में एक सभा को संबोधित करते हुए बादल ने कहा, ”केजरीवाल पहले ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर पंजाब विरोधी रुख अपना चुके हैं।”

केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

हरसिमरत कौर का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विरोधी कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ”इसमें यह मांग भी शामिल है कि राज्य के नदी का पानी हरियाणा और दिल्ली को दिया जाए, दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए पंजाब के चार थर्मल प्लांट बंद किए जाएं और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने के साथ-साथ एक करोड़ रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जाए।”

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल में कांटे की टक्कर होने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी और संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पंजाब चुनाव को रोमांचक बना दिया है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान 10 मार्च को होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img