- मानदेय मांगने पर आशाओं के साथ अभद्रता का आरोप
- आशाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर की मांग
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मंगलवार को कैराना ब्लॉक की आशा व संगिनी कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिली और प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण आशा व संगिनी का भुगतान माह अप्रैल से नहीं मिल रहा है। कैराना सीएचसी के अधीक्षक डा. भानूप्रकाश मनमानी करते हुए भुगतान नहीं होने दे रहे हैं। पिछले तीन माह जून, जुलाई, अगस्त का आशाओं का भुगतान नहीं मिला है।
जब उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डा. भानू प्रकाश से अपने भुगतान की मांग की तो आरोप है कि डा. भानू प्रकाश ने आशाओं के बेशर्म बताता है और अभद्रता करता हैं। पीड़िता आशा व संगिनी ने बताया कि अधिकांश आशाओं का घर का खर्च इसी मानदेय से चलता है। अधीक्षक डा. भानू प्रकाश द्वारा आशा व आशा संगिनियों को यह कहता है कि आशाओं को इतना भुगतान मिला रहा है परन्तु आशा कार्य नहीं कर रही है।
आशाओं ने बताया कि साल 2018 से डा. भानू प्रकाश सीएचसी कैराना पर तैनात है तब आशाओं के मानदेय का यही हाल चल रहा है। आशाओं व संगिनियों ने चेतावनी दी है कि यदि डा. भानू प्रकाश को सीएचसी से नहीं हटाया जाता है वह कलक्ट्रेट में धरना करेंगी। आशाओं में सुषमा रानी, बबीता व अन्य आशा व संगिनि मौजूद रही।

