Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Athiya Shetty-KL Rahul: अथिया शेट्टी-केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी!नन्ही परी को दिया जन्म,इंस्टा पर शेयर की गुड न्यूज..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री ​अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। यह क्यूट कपल अब माता पिता बन गए हैं। इस खूशखबरी को कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद फैंद उन्हें विश कर रहे हैं। दरअसल, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के लिए यह एक नया और खास अध्याय है। उनकी प्यारी बेटी के आने से उनके घर में खुशियों की बौछार होगी। यह जोड़ी पहले से ही मीडिया की नजरों में थी, और अब यह नई खुशखबरी उनके फैंस के लिए भी एक खुशी का पल है। बता दें​ कि, भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 2023 शादी की थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और अथिया दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने माता-पिता बनने की जानकारी शेयर की। इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर एक ग्राफिक्स फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर में “ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल” लिखा हुआ है। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “हम एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं।” इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे हैं।

केएल राहुल ने आईपीएल 2025 का पहला नहीं खेला

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल-2025 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना पहला मैच नहीं खेला। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को आईपीएल-2025 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना किया, लेकिन इस मुकाबले में राहुल को टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके पीछे की वजह अब सामने आई है। केएल राहुल पिता बन गए हैं और परिवार के इस खास पल को साझा करने के लिए उन्होंने आईपीएल-2025 के पहले मैच में खुद को अलग कर लिया।

कैसी थी कपल की लव स्टोरी?

अथिया और केएल राहुल की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सोशल मीडिया पर अपने प्यार को बयां करते हुए दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और तस्वीरों और प्यारे कमेंट्स के जरिए अपनी फीलिंग को खुलकर शेयर किया। इसके बाद साल 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंधन। केएल राहुल और अथिया की शादी में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी।

अथिया शेट्टी वर्कफ्रंट?

वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इसके बाद वे ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में भी नजर आईं, लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ा। इसके बाद अथिया ने एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लिया और फिलहाल वे अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img