- साहू जैन एनएसएस छात्र इकाई को आयुर्वेद का महत्व बताया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: साहू जैन एनएसएस छात्र इकाई के शिविर में चौथे दिन आयुर्वेद चिकित्सा के संबंध में जानकारी देते हुए रविन्द्र काकरान ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा भारत की सबसे प्राचीन प्रणाली है। इसके माध्यम से हम अपने शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ा सकते हैं।
इस मौके पर छात्रों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को इस चिकित्सा प्रणाली के लिए जागरूक किया। वहीं छात्रा इकाई ने शिविर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। शुक्रवार को ग्राम पुरनपुर में कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में रविन्द्र काकरान ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा में हर बीमारी का इलाज संभव है।

हमें इस पर विश्वास करने की जरूरत है। डा.अरूण देव जायसवाल ने कहा कि हमें आज रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर खेल कूद भी हुए कार्यक्रम में छात्रों ने भाग लिया।
साहू जैन एनएसएस छात्रा इकाई ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
साहू जैन एनएसएस छात्रा इकाई ने ग्राम शेखपुर गढू में शिविर में चौथे दिन सड़क सुरक्षा अभियान चलाया और लोगों को यातायात के नियम बताए। डा. नीलम बालियान के निर्देशन में छात्राओं ने रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणोें को सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया। पंकज अग्रवाल एडवोकेट ने विधिक संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वंय सेविकाएं शामिल रही।

