Sunday, October 4, 2026
- Advertisement -

Rampur News: आजम खान और अब्दुल्ला को भाभी के जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं, प्रशासन ने पैरोल से किया इनकार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान अपनी भाभी के जनाजे में शामिल नहीं हो सके। दोनों वर्तमान में रामपुर जेल में बंद हैं और भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चार घंटे की पैरोल की मांग की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे जेल नियमों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया।

पत्र लिखकर की थी पैरोल की मांग

आजम खान के बड़े भाई शरीफ खान की पत्नी सलमा शहनाज का निधन हो गया था, और आजम खान जनाजे में शामिल होना चाहते थे। इसके लिए उनके वकील ने डीएम को पत्र लिखकर पैरोल की मांग की थी, जो केवल चार घंटे के लिए थी, ताकि वे अपने परिवार की इस दुखद घड़ी में शामिल हो सकें। हालांकि, डीएम ने आवेदन को खारिज कर दिया।

क्यो नहीं दी गई पैरोल की अनुमति

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जेल नियमों के मुताबिक, किसी बंदी को पैरोल पर रिहाई केवल माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या पुत्र-पुत्री की बीमारी, शादी या मृत्यु के मामलों में ही दी जा सकती है। चूंकि भाभी को इस श्रेणी में नहीं रखा जाता, इसलिए पैरोल की अनुमति नहीं दी गई।

इस मामले में काट रहे हैं सजा

आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान इस समय रामपुर जेल में बेटे अब्दुल्ला के दो पैनकार्ड बनाने के मामले में सजा काट रहे हैं। इस फैसले से परिवार में निराशा है, लेकिन प्रशासन ने नियमों का सख्ती से पालन किया है। उल्लेखनीय है कि आजम खान सीतापुर जेल से रिहाई के 53 दिन बाद फिर से जेल गए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी...

UP News: यूपी में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, जौनपुर-मऊ के सीडीओ भी बदले

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ...

Salman Khan: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल सलमान खान, बोले- शानदार ब्रो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Pranavi Urs: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स...

UP News: यूपी में 4.60 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img