जनवाणी संवाददाता
धामपुर: नगर की बड़ी मंडी में कई दशकों से शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता चला रहा है। दूरदराज इलाकों से व्यापारी यहां आकर अपनी फड़ व दुकानें लगाते हैं।
जनपद में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए शासन की गाइड लाइन के अनुसार डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने साप्ताहिक बाजार पहुंचकर बड़ी मंडी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर बेन लगा दिया।
दुकानदारों को मौके से डांट फटकार कर भगा दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार में मौजूद भीड़ को चेताया कि वह दो गज दूरी व मॉस्क कर पालन जरूर करें। जो व्यक्ति बिना मॉस्क लगाए दिखाई पड़ा तो उसके खिलाफ कॉविड 19 के अधिनियम में कार्रवाई होगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

