- जिले का आयुष्मान भारत योजना से संबंद्ध है बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के कोताना रोड स्थित बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल को करीब तीन साल पहले आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध किया गया था। तब से लगातार आयुष्मान कार्ड धारकों का यहां इलाज किया जा रहा है। इलाज की गुणवत्ता को लेकर डीएम व बड़ौत विधायक ने अस्पताल के संचालक व अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।
गुरुवार को डीएम राजकमल यादव व बड़ौत विधायक केपी मलिक ने अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और साथ ही यहां के मरीजों से भी पूछताछ की।
उन्होंने बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड धारकों के इलाज की सूची भी देखी। विधायक केपी मलिक ने बताया कि अस्पताल में बेहतर इलाज किया जाता है। साफ-सफाई और चिकित्सीय प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है। मरीज का इलाज गुणवत्तापरक है। डीएम ने इस मौके पर कहा कि अस्पताल में करीब-करीब सभी बीमारियों के विशेषज्ञ हैं। अच्छा इलाज किया जाता है। कागजों के आधार पर उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना से जुड़ने वाला बागपत जिले का पहला अस्पताल बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल ही है।
अस्पताल संचालक डा. मनीष तोमर ने बताया कि यहां तीन साल में लगभग 1000 मरीज आयुष्मान योजना के अंतर्गत् अपना इलाज निशुल्क करा चुके है। अस्पताल प्रबंधक डा. आशीष चौाधरी ने बताया कि अस्पताल में कूल्हे का प्रत्यारोपण, पित की थैली का ऑपरेशन, हर्निया का ऑपरेशन, घुटने का प्रत्यारोपण, अपेंडिक्स का आॅपरेशन मुख्य है। इस योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाते है। इस योजना से पांच लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाता है।

