Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

तरणताल में तब्दील हुआ बड़ौत, गांवों के हालात खराब

  • रात से हो रही तेज बारिश से जलभराव की हुई समस्या

मुख्य संवाददाता |

बागपत: रात से चल रही तेज बारिश ने जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। बड़ौत नगर जहां तरणताल में तब्दील हो गया है वहीं गांवो में भी जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मकान भी गिर गए है।

रात्रि से तेज बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और गर्मी से राहत मिल गयी है। परंतु जलभराव की समस्या पैदा हो गयी है। बड़ौत नगर में तो जलभराव की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नालों की सफाई किस तरह से हुई है?

बागपत नगर का भी यही हाल है। देखा जाए तो सभी कस्बो का हाल यही है। बड़ौत में अधिकांश मार्गो पर कई कई फ़ीट पानी भर गया है। मुख्य मार्ग पर भी कई फ़ीट पानी भरा हुआ है। दुकानों में रखा सभी सामान भी भीग गया। किताब, कपड़े, परचून का सामान पूरी तरह से खराब हो गया।

12 11

दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गांवों में जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। गांव की गलियां तरणताल में भड़ल गयी है। घरों में पानी घुस गया है। सामान भी खराब हो गया है। उधर, जनपद में बिनोली, रटौल, चांदीनगर, बालैनी आदि स्थानों पर मकान गिरने से भी कई लोग बाल बाल बच गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img