Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

पुलिस की नाक के नीचे सट्टा, 12.11 लाख बरामद

  • एएसपी के छापे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमाम पर्चिंया मिली
  • वर्षों से चला रहा था माफिया सट्टा, कई ठिकानों पर चल रहा था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर पुलिस की नाक के नीचे चल रहे सट्टे के अवैध कारोबार को एएसपी की टीम ने खुलासा करते हुए तीन सटोरियों को पकड़ कर उनके पास से 12,11,840 रुपये नकद व भारी मात्रा में सट्टे का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने भले दूसरे थाने की पुलिस से आपरेशन चलवाया था, लेकिन तकनीकी कारणों से मुकदमा टीपी नगर थाने में दर्ज कराया गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक ब्रह्मपुरी विवेक यादव को मुखबिर द्वारा होली चौक मलियाना पर तीन व्यक्तियों द्वारा घर के अंदर बड़े पैमाने पर सट्टे की खाईबाड़ी करने की सूचना मिली थी। एएसपी ने टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। थाना टीपीनगर प्रभारी विवेक शर्मा और उनकी टीम के द्वारा होली चौक मलियाना से तीन व्यक्तियों को बड़े पैमाने पर सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से 12,11,840 रुपये नकद, दो जंतरी, दो बड़े पर्चे, 25 छोटी पर्ची, डायरी एक, जंतरी रजिस्टर एक, पैंसिल 1, 20 प्रिंट फोटो, चार मोबाइल फोन बरामद किये गये। एएसपी ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गए सटोरिये शातिर किस्म के अपराधी है

19 4

तथा बडेÞ पैमाने पर मोबाइल फोन द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हैं। हालांकि पुलिस ने सट्टा माफिया विनोद और उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया था, लेकिन उसको लेकर कोई सबूत न मिलने के कारण उसको छोड़ दिया गया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि विनोद के कई ठिकानों पर सट्टे का काम चल रहा है।

इसके अलावा पवन भी काफी बड़े पैमाने पर सट्टा चलाता है। मोहल्ले वाले भी विनोद के सट्टे के काम से परेशान थे और टीपीनगर पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस सट्टा बंद करवाने के लिये तैयार नहीं थी। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि सट्टे के अवैध धंधे को चलाने में उसको संरक्षण देने वाले कई थे। इनमें पुलिस की भूमिका से भी अधिकारी इंकार नहीं कर रहे हैं।

बताया कि विनोद और पवन कई वर्षों से सट्टे का धंधा खुलकर कर रहे थे और संबंधित पुलिस की इनसे अच्छी सेटिंग होने के कारण क्षेत्र के बाकी सटोरिये पकड़े जाते थे, लेकिन विनोद को दबिश से पहले उसके कुछ खास पुलिसकर्मी बताकर सतर्क कर देते थे। एएसपी विवेक यादव ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि विनोद के काले धंधे में कौन-कौन लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी और बरामदगी

पवन से 285890 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन, 02 जंतरी रजिस्टर, पर्चा सट्टा, पैन, रोहित से 23750 रुपये नकद, 1 मोबाइल फोन, 1 डायरी, पर्चा सट्टा, विनोद से 902200 रुपये नकद, 1 मोबाइल, 1 जंतरी रजिस्टर, पर्चा सट्टा, सट्टे से सम्बन्धित मोबाइल चेटिंग के 20 फोटो प्रति।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश घायल, साथी समेत गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: बेहट थाना पुलिस ने देर रात...

Saharanpur News: चौकीदार हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: गंगोह थाना पुलिस ने इंटर कॉलेज...
spot_imgspot_img