जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कृष्णा ग्रुप आफ कालेज के फार्मेसी कॉलेज में ताइक्वांडों एसोसिएशन बिजनौर द्वारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे लखनऊ, दिल्ली, रुड़की, शाहजहांपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, चंदौली, सहारनपुर, चन्दौसी और बिजनौर आदि कई अन्य राज्यों व क्षेत्रीय की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम ताइक्वांडों एसोसिएशन बिजनौर के सचिव अंकुर चौधरी व कृष्णा कॉलेज, बिजनौर के सहा प्रवक्क्ता गोपाल स्वरूप सिंह की देखरेख मे हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन विभाग के डा़ अनिल कुमार पटेल डीएफओ, कृष्णा कालेज बिजनौर के निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य डा. परवेज अहमद खां, प्राचार्या डा. सीमा शर्मा रहे।

