Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

भोपा थाना क्षेत्र में दबंगता का नंगा नाच

  • कूड़ा डालने के विवाद में जमकर पथराव व फायरिंग
  • पांच वर्षीय बच्चे सहित चार लोग घायल
  • लगभग दो माह से दोनों पक्षो में चल रहा है विवाद

जनवाणी संसददाता  |

भोपा: भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में दुकानों के मामले में चल रहा विवाद शुक्रवार को दंगल के अखाड़े में बदल गया जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई फायरिंग में पांच वर्ष के बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर करते हुए घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया है जहां घायलों का उपचार चल रहा है

103

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है जिसमें पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था और मामला थाने पहुंचा था जहां किसी तरह दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया था परंतु विवाद धीरे-धीरे सुलग रहा था शुक्रवार देर शाम गांव निवासी दलित रविंद्र की पुत्री जूली घर के बाहर कूड़ा डाल रही थी|

102

आरोप है कि सामने के घर में रह रहे एक युवक ने कूड़ा डालने को लेकर उसे थप्पड़ मार दिया और घर में खींचने का प्रयास किया जब उसने शोर मचाया तो उसके चाचा का लड़का अमित मौके पर आ गया और किसी तरह उसने जूली को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए|

99

 

जिन्हें देखकर आरोपी अपने घर में घुस गए और छत पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया लगभग आधे घंटे दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और गाली गलौज होती रही आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी|

98 1

जिससे पड़ोस में रह रहे चार लोग गोली लगने से घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची भोपा पुलिस घायलों को लेकर भोपा सीएचसी पर पहुंची जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है फायरिंग में खाना बना रहे भाई बहन और भतीजी हुए घायल

100 1

दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद हुई फायरिंग में पड़ोस में रह रहे चार लोग अंकित, सोनम, व उनकी पांच वर्षीय भतीजी एकता समेत लाड़ो पत्नी सुक्रमपाल घायल हुए है जिस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा था उस समय सोनम अपने घर की छत पर खाना बना रही थी और उसका चचेरा भाई अंकित व पांच वर्षीय भतीजी उसके पास बैठे हुए थे शोर-शराबा सुनकर जैसे ही वे तीनों छत से झांकने लगे वैसे ही फायरिंग की चपेट में आकर घायल हो गए अंकित पुत्र सतीश पंजाब के एक ईंट भट्टे पर कार्य कर रहा है और जनता इंटर कॉलेज भोपा का छात्र है वह पेपर देने के लिए अपने घर पर आया हुआ था|

दो माह पूर्व भी दोनों पक्षो में हुआ था विवाद

थानाक्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू में शुक्रवार को हुआ विवाद नया नहीं है इस मामले में लगभग दो माह पूर्व भी दरवाजा लगाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर कहासुनी हुई थी मामले में नौबत मारपीट तक पहुंच जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों ओर से मौके पर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी थी मामले को लेकर दोनों पक्षो में तनाव की स्थिति बनी हुई है

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img