Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर बिफरी भाकियू

  • कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, सरकार विरोधी नारेबाजी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: गन्ना मूल्य में वृद्धि न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए धरना देकर मांग की गई कि सरकार अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर गन्ना मूल्य ने बढ़ाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

100 3

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। संगठन जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण मौजूदा सत्र में गन्ना मूल्य में वृद्धि न किया जाना है। योगेश शर्मा ने कहा कि फसल लागत मैं लगातार वृद्धि होती जा रही है। लेकिन किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा।

कहां की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में एक बहुत बड़ी किसान पंचायत होने जा रही है। जिसमें किसान बड़ा निर्णय लेंगे। कहा कि 13 महीने तक चले किसानों के धरने और आंदोलन के बाद सरकार ने जो वायदे किए थे उन्हें पूरे नहीं किया जा रहा। किसानों को एमएसपी नहीं दिया जा रहा।

योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। किसानों ने धरना दिए जाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना मूल्य न बढ़ाएं जाने के सरकार के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की गई। इस मौके पर सैकड़ों किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img