Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

बिहार बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट जारी, मैट्रिक टॉपर्स की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के रिजल्ट घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट 31 मार्च, 2022 गुरुवार को दोपहर तीन बजे जारी किया गया। ऐसे में छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट हम इस लाइव के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम और टॉपर के नाम की घोषणा कर रहे हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होते ही सभी छात्र जल्द से जल्द अपना परिणाम चेक करने की कोशिश में लगे होते हैं।

राज्य शिक्षा विभाग के एसीएस संजय कुमार ने भी अधिकारियों की प्रशंसा की और कहा कि बोर्ड ने परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखते हुए निष्पक्ष परीक्षा आयोजित की है। इतना ही नहीं, देश में अन्य राज्यों में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने वाला देश का पहला बोर्ड बन गया है।

बीते छह सालों का पास प्रतिशत

वर्ष रिजल्ट प्रतिशत
2022 79.88%
2021 78.17%
2020 80.59%
2019 80.73%
2018 68.89%
2017 50.12%

 

लगातार चौथे वर्ष परंपरा कायम

यह लगातार चौथा वर्ष है जब बिहार बोर्ड ने इतने कम समय में परिणाम जारी किया है। इस बार देश में सबसे पहले कक्षा 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। पिछले साल, परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। इस उपलब्धि के लिए सूबे के शिक्षा मंत्री ने सभी को बधाई दी है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट के टॉप पांच टॉपर्स में आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

रैंक टॉपर का नाम अंक
1 रामायणी रॉय 487
2 सानिया कुमारी 486
विवेक कुमार ठाकुर 486
3 प्रज्ञा कुमारी 485
4 निर्जला कुमारी 484
5 अनुराग कुमार 483
सुसान कुमार 483
निखिल कुमार 483

 

4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी में पास

बीएसईबी ने रिजल्ट अधिसूचना में बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कुल 4,24,597 छात्र प्रथम श्रेणी में, 5,10,411 द्वितीय श्रेणी से, 3,47,637 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है, जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है।

79.88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में 79.88 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं। टॉप पांच में आठ छात्र हैं।

रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा बरकरार

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा बरकरार रहा है।

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बिहार बोर्ड परीक्षाफल जारी करते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img