Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: जदयू के इस नेता ने कहा मैं हूं कोरोना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में इस समय पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। चारों ओर चुनाव की चर्चा है। प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगने का काम शुरू कर दिया है। बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से 63 साल के जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। उनका सामना राजद के बच्चा पांडेय से है।

श्याम बहादुर सिंह नंगे पैर ही चुनाव प्रचार अभियान में निकले हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए श्याम बहादुर बताते हैं उन्होंने एक मन्नत मांगी थी। इसलिए चप्पल नहीं पहनी है। जब श्याम बहादुर से पूछा गया कि आपकी उम्र 63 साल है और भीड़ लेकर चुनाव प्रचार में निकले हैं, कोरोना से डर नहीं लगता।

तो श्याम बहादुर कहते हैं मैं खुद कोरोना हूं। कैसा डर। श्याम अपनी जीत के प्रति आश्वास्त हैं। श्याम बहादुर का कहते हैं मेरी जनता मालिक है। मालिक लोगों का आशीर्वाद है। मालिक पर पूरा भरोसा है।

मेरी खुद की तो कोई औकात नहीं है। बच्चा पांडेय कितनी चुनौती दे रहे हैं के सवाल पर श्याम बहादुर कहते हैं कौन बच्चा पांडेय। जिसका नाम ही बच्चा है, वो क्या लड़ेगा। बच्चा का कच्चा निकाल देंगे। बिजली के युग में लालटेन का क्या काम।

नीतीश कुमार के खास माने जाने के सवाल पर बोले नीतीश खुद सर श्याम बहादुर सिंह कहते हैं। पता नहीं क्यों मेरे नाम के आगे सर लगाते हैं। चिराग पासवान के सवाल पर श्याम बहादुर का कहना था कि चिराग को समय से पहले बहुत कुछ मिल गया।

इसलिए वो समझ नहीं पा रहे हैं क्या करना है।पिछले चुनाव में आरजेडी के साथ गठबंधन पर पर बोले कई बार एक्सीडेंट हो जाता है। वो भी एक एक्सीडेंट ही था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img