जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हल्दौर के मोहल्ला रहिसान निवासी दानिश पुत्र आरिफ अपनी पत्नी फरहीन का अल्ट्रासाउंड कराने चिकित्सक के पास मोटर साइकिल से नूरपुर जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पावटी के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने दानिश की बाइक में टक्कर मार दी। आमने सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खन्दक में जा गिरे दुर्घटना में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पत्ति को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर राजेंद्र 6396641897

