जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस धामपुर के निरीक्षण कर परिसर की साफ सफाई, सौंदर्य करण, रंगाई पुताई आदि के लिए निर्देश दिए। तदोपरान्त डीएम व एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धामपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में रजिस्टरों व स्टाफ को चैक किया गया तथा स्टाफ से वार्ता की गयी। डीएम व एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर की साफ-सफाई, छतों की सफाई, उपचार हेतु आने वाले रोगियों व तीमारदारों की रूकने की उचित व्यवस्था किये जाने, स्वच्छ पानी आदि की व्यवस्था कराये जाने आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

