- डॉ हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में किया स्कूलों में दौरा
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: विधान परिषद के चुनाव में भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। भाजपाइयों ने बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी )हेतु क्षेत्र के अनेक इंटर कॉलेज, महाविद्यालयों में जा कर भाजपा प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मूलचन्द ऐकेडमी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल,ख्रिस्त जयंती स्कूल, गुरुकुल फार्मेसी कॉलेज, गुरुकुल एकेडमी,महर्षि दयानन्द इन्टर कालेज, सेंट मेरिज इंटर कॉलेज मंडावली, एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद, मूर्ति देवी सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज,आचार्य आर एन केला इंटर कॉलेज ,साहू जैन डिग्री कॉलेज में मतदाता शिक्षकों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा मास्टर रमेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की आवाज को बुलंद करने के लिए अति आवश्यक है कि शिक्षकों का एक प्रतिनिधि जीतकर विधान परिषद में जाए जो शिक्षकों की बात को सदन में उठाकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करा सके। उसके लिए डॉ हरिसिंह ढिल्लों एक श्रेष्ठ प्रत्याशी हैं उनके जीतने से शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
इस मौके पर सरदार सेवा सिंह ढिल्लो,विधानसभा प्रभारी मास्टर रमेश सिंह, वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, एडवोकेट सरदार कुलवंत सिंह ,विपिन राज चौहान एडवोकेट, अरविंद विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, नवबहार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ हरी सिंह ढिल्लों को आगामी एक दिसंबर को वोट देने की अपील की।

