जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: शहर के ब्रह्मपुरी थाने से सटे पूर्वा इलाही बख्श में मस्जिद के सामने कुएं में निर्माण को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के लोग वहां पर निर्माण कराकर पूजा शुरू कराना चाहते हैं, जिसको लेकर दूसरे समुदाय के लोग एतराज कर रहे हैं।
वहीं दोनों समुदाय के लोगों को ब्रह्मपुरी थाने में बुलाया गया। इस दौरान पुलिस के सामने ही भाजपा के पार्षद विपिन जिंदल और सपा पार्षद शहजाद मेवाती आमने सामने आ गए। जैसे-तैसे कर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और फिर धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है।

