Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

दुर्घटना या फिर समस्या, 10 मिनट में पहुंचेगी मदद

  • आईटीएमएस ने चौराहे पर लगाए हेल्प बॉक्स, परेशानी होने पर दे जानकारी, 24 घंटे सेवा रहेगी उपलब्ध
  • नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से संबंधित विभाग को पहुंचेगी सूचना
  • एम्बुलेंस, पुलिस समेत सभी सेवाएं दिन या रात में भी रहेगी उपलब्ध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राह चलते अचानक कोई भी परेशानी आ जाये, पुलिस, एंबुलेंस या कोई और मदद की जरूरत पड़ जाए तो परेशान होनी जरूरत नहीं है। आप शहर के प्रमुख चौराहों पर जाकर यहां लगे हेल्प बॉक्स (विजिटर बेल) पर लगे बटन को दबा सकते हैं। आप की काई भी समस्या हो वह सीधे नगर निगम मेरठ परिसर में बने आईटीएमएस कंट्रोल रूम पहुंच जायेगी। यहां आपकी समस्या को सुना जायेगा और उससे संबंधित मदद आपको पहुंचाई जायेगी। आपके पास मात्र 10 मिनट में ही मदद पहुंच जायेगी। शहर के कई चौराहों पर यह बॉक्स लगा दिये गये हैं।

बता दें कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत मेरठ में टैÑफिक कंट्रोल होना शुरू हो गया है। शहर में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी इसका पालन भी करती नजर आ रही है, जो बचे कुछ लोग हैं। उन्हें भी जागरूक किये जाने का कार्य किया जा रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल तो शुरू हो चुका है, लेकिन इसके साथ-साथ अब प्रमुख चौराहों जैसे बच्चा पार्क, तेजगढ़ी आदि चौराहों पर हेल्प बॉक्स भी आईटीएमएस की ओर से लगाया गया है।

इसे इमरजेंसी कॉल बॉक्स या विजिटर बेल भी कहा जा सकता है। इस बॉक्स में दो बटन है। जिनमें एक लाल बटन है और एक हेल्प बटन है और स्पीकर भी इसके ऊपर ही लगा है। अगर आपको कोई मदद चाहिए तो आप इस हेल्प बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको लाल बटन नहीं दबाना है। आपको यहां हेल्प वाले आॅपशन को चुनना है। वहीं, इस संबंध में आईटीएमएस कंट्रोल रूम इंचार्ज व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नोडल अधिकार, अमित शर्मा का कहना है कि शहर में आईटीएमएस कंट्रोल रूम पर पल-पल की नजर रखी जा रही है।

01 16

यहां प्रमुख चौराहों पर बॉक्स लगा दिये गये हैं। जिसमें लोग बॉक्स में लगे हेल्प बटन और लाल बटन दोनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। हेल्प बटन दबाने पर उन्हें उनकी समस्या के आधार पर मदद पहुंचाई जायेगी। लाल बटन दबाने पर मेडिकल इमरजेंसी को चौराहे से पहले निकाला जायेगा। यह कार्य शुरू हो चुका है।

इस प्रकार उठा सकते हैं लाभ

आप रात या दिन किसी भी समय अगर किसी समस्या में फंस गये हैं। कोई आपराधिक घटना हो गई है या इमरजेंसी सेवा नहीं मिल रहा है तो आपको इस बॉक्स के पास जाना है और हेल्प वाला बटन दबाना है। बटन दबाते ही आईटीएमएस के नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम में कॉल लगती है, जहां 24 घंटे समस्या सुनी जाएंगी और इसके तुरंत 10 मिनट में आपको फीड बैक भी मिलेगा।

शिकायत को रिकॉर्ड करने के साथ ही दर्ज भी किया जायेगा। आईटीएमएस के कंट्रोल रूम पर भी इसकी जानकारी दर्ज की जायेगी। इसके लिये अभी लोगों को खास जानकारी नहीं है, लेकिन विभाग की ओर से इसके प्रति लोगों को जागरूक भी किया जायेगा और इसकी जानकारी भी दी जायेगी।

नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा, कैमरे में कैद होगा व्यक्ति

हेल्प के लिये विजिटर बेल बजाने वाला शख्स आईटीएमएस के कैमरे में कैद हो जाता है। इससे जरूरत पर उसकी पहचान की जा सके। इसका दुरुपयोग होने का चांस भी कम रहेगा। कोई भी व्यक्ति बिना वजह इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। अगर कोई यहां बिना वजह इस बटन को दबायेगा तो उसका चेहरा कंट्रोल रूम तक पहुंच जायेगा और आपकी पहचान दर्ज हो जायेगी। जिससे आप बिना वजह किसी को परेशान नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर आपके खिलाफ कार्रवाई तक की जा सकती है।

विकलांग और एंबुलेंस के लिये करें लाल बटन का इस्तेमाल

आप अगर मेडिकल इमरजेंसी में हौर शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाइट के कारण खड़े हैं तो आपको अब परेशान होनी की आवश्यकता नहीं है। आप यहां प्रमुख चौराहों पर लगे बॉक्स का लाल बटन दबा सकते हैं। जिससे आपको पहले जगह मिल जायेगी।

आप विकलांग हो यहां एंबुलेंस में हो तो आपको चौराहों से पहले निकाल दिया जायेगा। मेरठ शहर में ट्रैफिक मैनेजमैंट अब आईटीएमएस सिस्टम के तहत किया जा रहा है। इसमें कई प्रकार के लाभ जनता को मिल रहे हैं। शहर के बच्चा पार्क, तेजगढ़ी चौराहों पर ट्रैफिक की पल पल की जानकारी रिकॉर्ड भी हो रही है और ट्रैफिक सिग्नल के माध्यम से ही ट्रैफिक संचालित हो रहा है, लेकिन अब इसमें एक और सुविधा लोगों को दी गई है।

अगर कोई विकलांग व्यक्ति है या कोई एंबुलेंस चौराहे पर है और ट्रैफिक सिग्नल हुआ है तो आप यहां आईटीएमएस की ओर से लगे बॉक्स पर लाल बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लाल बटन के दबाते ही सायरन बजेगा और विकलांग व्यक्ति या एंबुलेंस समेत मेडिकल इमरजेंसी को यहां से निकलने की जगह दी जायेगी। यह कार्य शुरू हो चुका है और लोगों को बस अब इसकी जानकारी दी जाने की आवश्यकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img