- सहारनपुर जनपद में 82786 गर्भवती और धात्री माताएं पंजीकृत
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: शासन के निर्देशों के क्रम मेंप्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ कियागया। चुनहटी गाढ़ा, बलिया खेड़ी विकासखंड में जिला कार्यक्रमअधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी द्वारा स्तनपान कार्यक्रम काशुभारंभ किया गया। उन्होंने जनमानस को संबोधित करते हुएकहा कि गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं पहले से यह जागरूक होकि 6 माह तक केवल और केवल माता का ही दूध पिलाना चाहिए।किसी भी प्रकार का ऊपरी पेय पदार्थ नहीं दिया जाना चाहिए।
अगरऐसा व्यवहार में लाया जाएगा तो बच्चे को किसी भी प्रकार कासंक्रमण नहीं होगा बच्चा उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होगा।उसके वजन में वृद्धि होगी तथा किसी भी प्रकार की संक्रामकबीमारियां नहीं होंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी नेकहा कि यदि बच्चा ऊपरी आहार ग्रहण करेगा या पेय पदार्थग्रहण करेगा तो उसे संक्रमण होने की संभावना अत्यधिक रहतीहै तथा धीरे-धीरे संक्रमित होने के बाद बच्चे का वजन कम होताचला जाता है।
बच्चा कुपोषण काशिकार हो जाता है। इसलिए माताओं को चाहिए कि 6 महीने तककेवल स्तनपान कराएं और 6 महीने की आयु पूरी करने के बादबच्चों को ऊपरी आहार दिया जाए। जिसे बच्चे आसानी से ग्रहण करसके। जिससे उनके विकास में किसी प्रकार की बाधा या रुकावट नाहो।जनपद में कुल 82786 गर्भवती और धात्री माताएंपंजीकृत है। जिनको शासन के निदेर्शों के क्रम में स्वयं सहायतासमूह के माध्यम से टेक होम राशन दिया जाता है तथा प्रत्येकवीएचएनडी सेशन में उनके स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाती है।उनकी स्वास्थ्य जांच बराबर आशा और आंगनवाड़ी की देखरेख में कीजाती है 3 माह के बाद गोद भराई कार्यक्रम किया जाता है तथाप्रसव होने के 6 महीने बाद बच्चे का उत्तम और स्वस्थ आहार केबारे में बराबर सलाह दी जाती है।
जिससे एक स्वस्थ नागरिक स्वस्थबच्चे का निर्माण हो सके। इस अवसर पर बाल विकास परियोजनाअधिकारी श्रीमती रीता सैनी, आंगनवाडी कार्यकत्री अनिता जैन,कमलेश, रविता, प्रिया, रूपा शुक्ला उपस्थित रहे।

