Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

जागृति विहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

  • विरोध प्रदर्शन के बीच नगर आयुक्त ने दो दिन की मोहलत देकर टीम को वापस बुलाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर निगम की टीम ने गुरुवार को जागृति विहार स्थित हिना ट्रेवल्स रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए कई प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। इस बीच व्यापारियों ने बिना पूर्व चेतावनी के चलाए गए अभियान का विरोध किया और मोहलत देने की मांग रखी। वहीं जनप्रतिनिधि की ओर से यह मामला नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया, जिन्होंने दो दिन के लिए अभियान रोकते हुए टीम को वापस बुला लिया।

संपत्ति अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मेडिकल कालेज के सामने स्थित हिना ट्रेवल्स रोड जागृति विहार पहुंची। जहां टीम ने नितिन इंटरप्राइजेज के यहां सरिया तोलने के लिए लगाया गया कांटा और दीवार को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ दिया। बीजी प्लाजा में दीवार तोड़कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। फास्ट फुड की दुकान की दीवार तोड़कर होडिंग हटा दिए गए।

कीर्ति प्लाजा के अंदर मेडिकल स्टोर का टीन तोड़ दिया। ठेले काउंटर हटा दिए गए। इस दौरा जागृति विहार व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन ठेकेदार के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारियों ने अभियान का विरोध किया। उनका कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़फोड़ करना दुकानदारों पर जुल्म है। जबकि टीम का कहना था कि इस बारे में पहले ही सूचना दी गई थी। यह अभियान अक्टूबर माह में चलना था, जिसके लिए नगर निगम की ओर से 13 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई थी।

इसके जवाब में व्यापारी नेताओं का कहना था कि दीपावली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान को रुकवा दिया था। अगर नगर निगम को दुबारा अभियान चलाना था, तो इसके बारे में पूर्व सूचना दी जानी चाहिए थी। विरोध-प्रतिरोध के बीच जनप्रतिनिधियों की ओर से इस बारे में नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा से संपर्क किया गया।

जिन्होंने अभियान को दो दिन के लिए रोकने पर सहमति दी। और नगर निगम की टीम को लौट जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस बीच दुकानदारों से कहा गया कि वे अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा ध्वस्तीकरण के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम बोर्ड की बैठक आज

नगर निगम बोर्ड की बैठक शुक्रवार को टाउन हाल स्थित सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर सबसे ज्यादा निगाहें सफाई मजदूरों के वेतन में वृद्धि को लेकर लगी हुई हैं। सफाई मजदूर संगठनों को उम्मीद है कि बोर्ड की ओर से वेतन में वृद्धि को स्वीकृति मिल जाएगी। जिसके बाद 15 नवंबर को आयुक्त के साथ होने वाली समिति सदस्यों की बैठक में इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

नगर में फॉगिंग और स्प्रे महाअभियान का शुभारंभ

डेंगू की रोकथाम के लिए महानगर के सभी वार्डों में एक साथ फॉगिंग और स्प्रे अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने सूरजकुंड स्थित डिपो से महाअभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाते हुए किया। शाम के समय सूरजकुंड डिपो पर नगर आयुक्त के साथ अपर आयुक्त और सहायक आयुक्त के अलावा महानगर के तीनों डिपो प्रभारी, सफाई निरीक्षक, पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।

16 10

जहां से तीनों डिपो क्षेत्र से आए सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को फॉगिंग और स्प्रे मशीन के साथ रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा ने कहा कि अभी रोस्टर के अनुसार फॉगिंग का काम किया जा रहा है, जिसे बड़े पैमाने पर चलाकर समूचे महानगर को एक साथ डेंगू से मुक्त करने की जरूरत है। उन्होंने जिन वार्डों में मशीनों की कमी है, उसकी सूची बनाते हुए नई फॉगिंग मशीनों को खरीदने के लिए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह को आदेशित किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img