Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

सोते समय आग में झुलसने से व्यापारी की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली शहर के प्रसिद्ध अश्वनी लस्सी वाले के चाचा व्यापारी की देर रात आग में झूलने से मौत हो गई। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल में व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

शामली शहर के अजुध्या चौक में अश्वनी कम्बोज और उनके परिवार के ही चाचा पंकज उर्फ काला की लस्सी की प्रसिद्ध दुकान हैं। मंगलवार की रात को दोनों व्यापारी अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। व्यापारी काला ने अपने मकान में निर्माण कार्य शुरू कर रखा है, जिस कारण वह एक निर्माणाधीन कमरे में सो रहे थे।

ठंड के चलते व्यापारी ने अंगीठी जला रखी थी। रात में अंगूठी के धुएं या किसी अन्य कारण से दम घुटने से और बिस्तर में आग लगने से व्यापारी की आग में झुलस कर मौत हो गई। सुबह के समय परिजनों में आग में झुलसा शव देखकर कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश यादव ने सांसदों की बैठक बुलाई

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव...

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img