Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

कारोबारी ने एसएसपी से लगाई है न्याय की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर:  मैसर्स राजा गिफ्ट हाउस के प्रबंधक अशोक खुराना ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। कहा है कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस दबाव बना रही है। जबकि गेट को लेकर हुए विवाद में सब कुछ अदालत में विचाराधीन है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के अशोक खुराना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक रोज पहले प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने खुद का उत्पीड़न किए जाने और एक पुलिस अधिकारी पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र में प्रार्थी अशोक खुराना प्रबंधक राजा गिफ्ट सेंटर, दिल्ली रोड ने कहा है कि वह सीधा-सादा कारोबारी है। प्रार्थी के पड़ोस में ही अनुपम स्वीट्स के नाम से विपक्षी सुरेंद्र अरोड़ा की मिठाई की दुकान है। विपक्षी एक चालाक एवं झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है और अनावयक रूप से प्रार्थी को तंग व परेशन करता है।

कहा है कि एक दीवानी वाद जो इस समय द्वितीय अपर सिविल जज सीनियर डिविजन सहारनपुर के न्यायालय में सुरेंद्र अरोड़ा बनाम अशोक खुराना के नाम से विचाराधीन है। इसमें दिनांक 12-04-2022 वास्ते बहस नियत है। कहा है कि विपक्षी सुरेंद्र अरोड़ा ने एक झूठा एवं असत्य कथनों के आधार पर प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी सहारनपुर को प्रेषित कराया। यही प्रार्थना पत्र एसपी सिटी राजेश कुमार को प्रेषित कराया गया।

राजेश् कुमार द्वारा प्रार्थी को अपने कार्यालय पुलिस लाइन में बुलाया गया। आरोप है कि उस पर पुलिसिया दबाव बनाया जा रहा है। खुराना का कहना है कि विवाद गेट को लेकर है। उसका पक्ष सही है। लेकिन, उसे विपक्षी की ओर से प्रताड़ित कराया जा रहा है। खुराना ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की दलीलों को किया खारिज, नए आदेश की आवश्यकता नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...
spot_imgspot_img