Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

स्क्रैप खरीदने आए व्यापारियों से 27 लाख की लूट

  • लगातार बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ, पुलिस का तंत्र फेल

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: सहारनपुर में पिछले कुछ दिनों से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। सप्ताह भर पहले भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष केएल अरोड़ा के यहां लाखों की चोरी की घटना का राजफाश अभी नहीं हुआ था कि गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में स्क्रैप का माल खरीदने आए दिल्ली के व्यापारियों से मारपीट कर 27 लाख लूट लिए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

घटनाक्रम, सोना सैय्यद माजरा गांव से जुड़ा है। दिल्ली से स्क्रैप का माल खरीदने रोहित शर्मा पुत्र नरेश शर्मा, नटवर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रोहणी दिल्ली और मोहित पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशनपुरा मेरठ यहां आए थे। उन्होंने बताया कि वह तीनों गांव में संदीप चौधरी से स्क्रैप खरीदने आये थे।

संदीप चौधरी से पहले फोन पर बात भी हो चुकी थी। लेकिन संदीप ने बहाने बनाकर मंगलवार को आने को कहा। तीनों व्यापारी मंगलवार दोपहर को गांव में पहुंचे। संदीप ने उन तीनों को गांव के बाहर अपने आफिस पर बैठा दिया। बताया कि धीरे-धीरे संदीप ने शाम कर दी।

फिर रात 9 बजे के करीब संदीप चौधरी ने व्यापारियों पर पिस्टल तानकर पैसे छीनने की जबरदस्ती करने लगा व दूसरे साथियों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें मोहित घायल हो गया। उन्होंने बताया कि चारों ने 27 लाख रुपए से भरे बैग को छीन लिया और भाग गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं पीड़ित व्यापारियों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं जल्द ही घटना का खुलासा करने बात भी कही।

कस्बे में 15 दिन पूर्व हुई लाखों की लूट का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इधर, सहारनपुर जनपद में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता के घर सनसनीखेज चोरी का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। एसएसपी डाक्टर एस चिनप्पा का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img