Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे बनेगी छावनी नम्बर वन ?

  • लालकुर्ती समेत कई जगहों पर लगा कूड़े का ढेर
  • हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण को पहुंची टीम
  • क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर रख रही है नजर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने का सपना देख रहे छावनी परिषद के सदस्यों का सपना टूटता नजर आ रहा है। क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को टीम पहुंची हुई है और यहां कूडे के ढेर लगे हुए हैं ऐसे में छावनी नंबर वन कैसे बन सकती है। क्षेत्र के सभी वार्डों को कुछ ऐसा ही हाल है, लेकिन वार्ड-दो की ओर देखें तो यहां लालकुर्ती थाने के सामने ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

छावनी क्षेत्र में माल रोड, गांधी बाग, आबूलेन, सदर जैसे पॉश एरिया हैं तो यहां भूसा मंडी, जुबली गंज और लालकुर्ती जैसे क्षेत्र भी हैं जहां फैली गंदगी से यहां के आस-पास के लोगों का रहना दुभर हो गया है। भूसा मंडी के पास बंगला एरिया में पानी की निकासी की व्यवस्था तक नहीं है जिससे यहां रहने वालों को परेशान होना पड़ता है। लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं होता है। यहां आसपास क्षेत्र में गंदगी फैली पड़ी है जिसे साफ नहीं कराया गया। जिसके कारण लोग हमेशा परेशान रहते हैं।

गंदगी को लेकर कई बार की शिकायत

लालकुर्ती वार्ड-दो स्थित थाने के ठीक सामने सारे क्षेत्र का कूड़ा एक स्थान पर डाला जाता है जिससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक ओर तो छावनी को स्वच्छता के मामले में नंबर वन लाने की बात कही जाती है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र की लोगों की गंदगी को लेकर समस्याओं को दूर नहीं किया जाता।

यहां रहने वाले प्रो. दुबलिश, अभिषेक, अमित, नीरज मणि का कहना है कि उनकी ओर से कई बार यहां वार्ड-दो की पार्षद बुसरा कमाल से खत्ते को यहां से हटाये जाने की मांग की गई, लेकिन उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि यहां फैली गंदगी के कारण दुर्गंध फैली रहती है और क्षेत्रवासियों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस समस्या को बोर्ड सदस्यों के सामने रखने की बात कही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img