Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर कार बनी आग का गोला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएच-58 स्थित गांव भूड़बराल के पास एक कार में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही चालक व उसके साथी ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं बीच सड़क में कार में आग लगने से करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। वहीं दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

सोमवार को दो युवक होंडा सिटी कार से दिल्ली की ओर से मेरठ आ रहे थे। जब वह भूड़बराल के पास पहुंचे तो अचानक कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता तो आग ने कार को चारों ओर से घेर लिया था।

इसके बाद चालक व उसके साथी ने किसी तरह चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क में कार में आग लगी देख वहां जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img