Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

दस नामजद सहित 250 सपाईयों पर मुकदमा दर्ज

  • 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने के दौरान पुलिस से जमकर हुई थी नोकझोंक

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: सपा प्रमुख के आह्वान पर सपाईयों ने किसानोें के समर्थन में ट्रैक्टर रैली का आयोजन 26 जनवरी को किया। जिला मुख्यालय पर रैली रोकने के दौरान सपाई पुलिस से भिड़ गए और जमकर नोकझोंक हुई। अब पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन सहित 250 सपाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में 26 जनवरी पर सपा किसान ट्रैक्टर रैली निकाली गई। पुलिस ने सपा कार्यालय पर ही सपाईयों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस और सपाईयों में जमकर नोकझोंक हुई। अब पुलिस ने दस नामजद सहित 250 सपाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जिसमें सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, जावेद राईन, पप्पू अखलाक, डा.रमेश तोमर, महमूद कस्सार, मदन लाल सैनी, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद खिजर, शमशाद(चेयरमैन पति), वसीम सभासद तथा 200 से 250 कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए बिना प्रशासनिक अनुमति के सीआरपीसी का उल्लंघन करते हुए नगर में रैली निकालने के संबध में थाना कोतवाली में सीएल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

22 17 e1611840115504
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा.प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सपाईयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img