Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

शराब के ठेके का ताला तोड़कर नगदी व शराब की पेटी चोरी

  • सरूरपुर कलां गांव स्थित सूजरा रोड पर है ठेका, देर रात वारदात को दिया अंजाम
  • ठेके पर लगे कैमरे दो दिन से पड़े है खराब, तूफान आने के कारण हो गए थे खराब

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सरूरपुर कलां गांव स्थित सूजरा रोड पर स्थित शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व शराब की पेटी चोरी कर ली। चोरों ने वहां से एक लाख 82 हजार रुपये की नकदी व करीब नौ पेटी शराब की चोरी की है और चोरों को पहले से ही पता था कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पडे हुए है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सरूरपुर कलां गांव निवासी जगमाल ने बताया कि उनका गांव के सूजरा रोड स्थित अंग्रेजी शराब का ठेका है और वह रोजाना की तरह बंद करके अपने घर चले जाते है। शनिवार को उसका लडका बाहर गया हुआ था और वह एक लाख 82 हजार रुपये की नकदी को ठेके में काउंटर में रखकर घर आ गया था।

इसी दौरान चोरों ने उसके ठेके का ताला तोड़कर एक लाख 82 हजार रुपये की नकदी, नौ शराब की पेटी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उसने बताया कि चोरी की घटना का सुबह ठेके पर आने पर लगा। जब ठेके के अंदर गए तो सभी सामान बिखरा पड़ा था और नकदी भी वहां नहीं थे।

इससे वहां हडकंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सरूरपुर चौकी पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।

दो दिन से खराब पड़े थे कैमरे

शराब के ठेके पर कैमरे भी लगे हुए है, लेकिन तूफान आने के कारण कैमरे बंद हो गए और यहां दो दिन से लाइट भी नहीं आ रही। चोरों को पहले से ही पता था कि यहां कैमरे खराब है और इसकी फायदा उठाते हुए उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img