Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

किसान के घर से 20 लाख की नकदी चोरी

  • कुछ दिन पूर्व जमीन बेचने पर आया था पैसा
  • कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने एक किसान के घर से 20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों में जाग हुई तो संदूक खुल देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच कराई। इसके बाद कार्रवाइ्र की मांग को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के सलावा गांव निवासी योगेश पुत्र धर्मराज किसान है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। जिसके बयाने के रूप में 10 जून को पैसे आए थे। कुछ पैसे की किसान ने बैंक में एफडी करा दी थी, जबकि 20 लाख रुपये की नकदी उसने अपने घर संदूक में रख दी थी। सोमवार की रात पूरा परिवार मकान में सो रहा था। योगेश के पिता धर्मराज कमरे के बाहर ही सोए हुए थे। देर रात मौका पाकर चोर उनके मकान में घुस गए। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर 20 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी करके ले गए।

अलसुबह साढेÞ चार बजे किसान जागा तो कमरे का दरवाजा खुला देख उसे शक हुआ। अंदर का नजारा देखकर किसान के होश उड़ गए। संदूक का ताला टूटा हुआ था और पैसों से भरा बैग गायब था। किसान ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ संजया जायसवाल व इंस्पेक्टर प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच कराई गई। इस दौरान कुछ ही दूरी पर खाली बैग पड़ा हुआ मिला। दोपहर को कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।

पूरी तैयारी से आए थे चोर

चोर घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी से आए थे। यदि किसी कारण ताला नहीं खुला और संदूक नहीं टूटा तो गैस कटर से खोलने की तैयारी थी। पुलिस को मौके पर गैस कटर के उपकरण और कमरे में आग जलने के बाद राख पड़ी हुई मिली है। यानी चोरी ने चाबकी बनाने की भी कोशिश की होगी। ताकि बिना शोर शराबे के चोरी को अंजाम दिया जा सके।

दो घंटे के बीच हो गई चोरी

चोरों ने देर रात दो बचे से चार बजे के बीच घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि किसान ने पुलिस को बताया कि वह दो बजे शौच के लिए उठा था। तब कमरे में सबकुछ ठीक था। इसके बाद साढेÞ चार बजे उठने पर देखा कि चोरी हो चुकी है। यानी दो घंटे के बीच चोरी हो गई।

दो दिन पूर्व भी हुई लाखों की चोरी

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी सलावा में कई बार लाखों की चोरी हो चुकी है। दो दिन पूर्व सिंजराज पुत्र सुक्कन के घर से चार लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। पीड़ित ने सलावा चौकी में चोरी की तहरीर दी थी। यानी चोर लगातार चोरी करके पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

भाकियू किसान क्रांति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बेटे से लूटपाट

कंकरखेड़ा: भारतीय किसान यूनियन क्रांति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के बेटे को कार सवार चार हमलावरों ने खिर्वा रोड पर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने गन प्वांट पर लेकर 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। घायल के पिता ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। सरधना रोड स्थित तुलसी कालोनी निवासी सुमिल कुमार भाकियू क्रांति संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। सुमिल कुमार ने बताया कि उनका बेटा अभिनव कक्षा 11वीं का छात्र है। पांच जुलाई को अभिनव कार में सवार होकर किसी काम से खिर्वा रोड पर गया था। आरोप है कि नायरा पेट्रोल पंप के पास जिम के सामने पहुंचने पर एक कार तेजी से आई और ओवरटेक कर अभिनव की कार को रुकवा दिया।

इस कार में चार युवक सवार थे। जिन्होंने अभिनव को कार से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पिता का आरोप है कि हमलावरों ने गन प्वाइंट पर लेकर अभिनव की जेब में रखे 25 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली। विरोध करने जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों की भीड़ अपनी ओर आती देख हमलावर फरार हो गए। घायल छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को मामला बताया। पुलिस का कहना है कि युवकों के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें लूटपाट की तहरीर दी है। इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img