- प्रत्येक जनपद में कांग्रेस बांटेगी आइसोलेशन कोरोना किट
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार को कटघरे में खडा करते हुए संगीन आरोप लगाये। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब प्रत्येक जनपद में आइसोलेशन दवाई किट वितरित करेगी। संजीव शर्मा शुक्रवार को रूडकी रोड पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को रोजाना एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगानी चाहिए और जो सरकार वैक्सीन लगाने के आंकड़े दे रहे हैं वह सभी आंकड़े फर्जी है। लगातार अब तक कोरोना संक्रमण के चलते देश में 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जिसे सरकार छुपा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कोरोना को लेकर किसी भी तरह के इंतजाम नहीं कर पाई है वह तो केवल चुनाव में बिजी दिखाई दी।
पूर्व कांग्रेस मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के बजाए केन्द्र सरकार आंकडों में बाजीगरी दिखा रही है, जिसके चलते आंकडों में न तो कोरोना से हुई असल मौतों का जिक्र किया गया और न ही कोरोना सवंमित लोगों की सही संख्या दिखाई गई है।
हकीकत यह है कि कोरोना संक्रमण के चलते सरकार के पास हॉस्पिटलों में न तो बेड का इंतजाम था और न ही आॅक्सीजन का इंतजाम था। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वह उत्तर प्रदेश के हर जनपद में आइसोलेशन में रह रहे हैं लोगों को दवाइयों की किट की वितरित की जाएगी, जिससे कि हर व्यक्ति इस कोरोना महामारी से बच सकें।

