जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में 82 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल बकुल गोसाई के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जो एनसीसी परीक्षण कैम्प सीएटीसी-269 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक इंटर कॉलेज भोक्करहेडी में आयोजित किया गया था, जिसमें महाविद्यालय के एन०सी०सी० कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था । उपरोक्त कैम्प में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित होने वाली अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खुब बढचढकर प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार (मैडल ) प्राप्त किये।
एनसीसी कैडैटस में मुख्य रूप से तुषार कुमार, परिक्षित त्यागी, शिवम कुमार, प्रियांशु देशवाल, विकास कुमार, मौ० शान, संध्या, प्रथा त्यागी, खुशी चौधरी, अंतिम, सूर्य प्रताप सिंह, नंदनी, हिमानी देवी, रूपक कश्यप, विनित कुमार, कार्तिक पाल, नैना देवी, आयुष, सुमित कुमार तथा अमान चौधरी ने उत्तम श्रेणी के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किये। महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने उपरोक्त एन०सी०सी० कैडेटस को प्रमाण पत्र वितरित किये एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये उनको बधाईयां दी ।
डा० नवेद अख्तर (एन०सी०सी० अधिकारी) एवं अंकित धामा ने एन0सी0सी0 कैडेटस को एन०सी०सी० की बी एवं सी सर्टिफिकेट के लिए होने वाली परीक्षाओं में भी उत्तम प्रदर्शन करने के लिए मार्ग दर्शन किया एवं परीक्षा में किस प्रकार से उचित अंक अर्जित करने के गुण सिखायें तथा उन्होने उनके उज्जवल भविष्य एवं देश हित में कार्य करने के लिए एवं एक अच्छा नागरिक बनने के लिए उन्हें प्ररित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहें ।

