Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Bihar News: बक्सर में BJP सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में बवाल, RJD समर्थकों पर हमले का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार के बक्सर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान हंगामा मच गया। मनोज तिवारी ने दावा किया है कि रोड शो के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समर्थकों ने उन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर राजद का झंडा लगाने की कोशिश की और अभद्र व्यवहार किया।

डुमरांव में हुआ बवाल

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने डुमरांव और बक्सर में रोड शो किया था। उसी दौरान RJD समर्थकों ने उनके कार्यक्रम में घुसपैठ कर नारेबाजी शुरू कर दी। मनोज तिवारी ने कहा “पहले हमें हूट किया गया, फिर किसी ने हमारी गाड़ी पर राजद का झंडा लगाने की कोशिश की। जब हमने विरोध किया, तो उन्होंने गाड़ियों को घेर लिया और कुचलने की कोशिश की,”।

उन्होंने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा टीम ने गाड़ियों को तेजी से निकालने का निर्णय लिया, ताकि “मोकामा जैसी घटना” दोबारा न हो।

रोड शो के दौरान लाठी-डंडों से हमला

मनोज तिवारी के मुताबिक, जब उनके काफिले ने वहां से निकलने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने डंडों से वाहनों पर हमला किया। इस दौरान अफरातफरी मच गई और उन्हें तत्काल क्षेत्र छोड़ना पड़ा।

प्रशासन और चुनाव आयोग से शिकायत

बीजेपी सांसद ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा “मैंने पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।” साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और महागठबंधन के नेताओं से अपील की है कि चुनाव के दौरान हिंसा या गुंडागर्दी को बढ़ावा न दिया जाए। तिवारी ने कहा “यह खुला अपराध है। हार के डर से राजद वाले ऐसा कृत्य करेंगे, यह मैंने कभी सोचा भी नहीं था,” ।

दरअसल, मनोज तिवारी इन दिनों बिहार में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। बक्सर और आसपास के इलाकों में उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ रही थी। वहीं, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img