Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

ग्राम धनैना में कश्यप समाज की जनजागरूकता पंचायत का आयोजन

  • कश्यप समाज की एकजुटता और शिक्षा पर दिया जाए बल: चौधरी रमेश कश्यप सिसौली

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के तत्वावधान में ग्राम पंचायत धनैना में कश्यप समाज की जनजागरुकता पंचायत का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कश्यप पंचायत की अध्यक्षता चौधरी रमेश कश्यप सिसौली ने की। पंचायत का संयोजन एवं संचालन मास्टर नीटू कश्यप ने किया। पंचायत का शुभारंभ महर्षि कश्यप एवं महर्षि कालू बाबा के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर पंचायत को सम्बोधित करते हुए पवन कश्यप सेहटा ने कहा कि समाज में सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक बदलाव लाने के लिए संगठन की महती आवश्यकता है। जब लोग संगठन में जुड़कर सामूहिक निर्णय लेकर उस पर ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हैं तो परिणाम सुखद अहसास कराते हैं। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच भी अपने विभिन्न अभियानों से समाज में परिवर्तन करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। संगठन लगातार पंचायतों का आयोजन करके समाज की आत्मिक शक्ति को जागृत कर उन्हें अपने हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है।
पंचायत में राजपाल कश्यप, संजीव कश्यप, रूमी कश्यप, सुमित कश्यप, शिवचरण कश्यप, नरेश कश्यप, कपिल प्रधान, सुनील कश्यप, प्रशांत कश्यप एडेवोकेट,चुन्नूलाल कश्यप, राजेंद्र कश्यप आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता पर बल देते शिक्षा पर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सूरजमल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, कंवरपाल कश्यप, रूपराम कश्यप, अमरीश कश्यप, अरविंद कश्यप, रोहतास कश्यप, रणपाल कश्यप, चौधरी निमेष कश्यप, राजपाल कश्यप रायपुर, बीरपाल कश्यप, प्रवेश प्रधान, मुकेश मुखिया, शक्ति कश्यप, बिजेंद्र कश्यप झिन्झाना, विनीत कश्यप, ब्रज•ाान कश्यप, दीपक कश्यप, मनीष कश्यप, अंकुर कश्यप, नितीन कश्यप, ऋषिपाल कश्यप आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img