जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सेठ घनश्याम दास मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में चौहान क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए एकेडमी को 45 रन से हराकर मैच जीत लिया। शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन करने वाले निर्देश बैसोया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।गुरुवार को श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर सेठ घनशयाम दास गुप्ता मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में चौहान क्रिकेट एकेडमी व एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया।एसबीबीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.1 ओवर में 145 रन बनाकर आल आउट हो गयी।
चौहान एकेडमी की ओर से अब्दुल वाहिद व रितिक ने 32-32 रनो का योगदान दिया।एसबीबीए की ओर से तनवीर व रोहन ने 2-2 विकेट लिए।146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए की टीम 22.5 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गयी।इस तरह चौहान क्रिकेट एकैडमी की टीम ने यह मैच 45 रनो से जीत लिया।एसबीबीए की ओर से प्रिंस व तनवीर ने 27-27 रनो का योगदान दिया। चौहान एकेडमी की ओर से साजिद व निर्देश ने 3-3 विकेट लि।
मैन ऑफ द मैच निर्देश बैसोया को चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजन में एसडीसीए के अमर गुप्ता ,साजिद उमर , पुण्य गर्ग ,सत्यम शर्मा , राजकुमार राजू ,सैयद मशकूर , रणधीर कपूर , राजीव गोयल (टप्पू,) , भूपेंद्र कच्चल , विनय कुमार , सचिन सैनी , आदि का सहयोग रहा।

