Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

मरीजों के हेल्थ से खिलवाड़, रेडियोलॉजिस्ट के सहारे सीएचसी

चार महीने से बंद पड़ी ओपीडी, क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानी

जनवाणी ब्यूरो |

अफजलगढ़: बिजनौर जिला अंतर्गत सीएचसी अफजलगढ़ में असुविधा का बोलबाला है। चार माह से ओपीडी बंद पड़ी थी। फिलहाल ओपीडी तो खोल दी गयी, लेकिन कोई चिकित्सक अस्पताल में तैनात नहीं है।

रेडियोलॉजिस्ट के सहारे ही सीएचसी का संचालन किया जा रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

गत मार्च से कोरोना संक्रमण के चलते शासन की ओर से सीएचसी अफजलगढ़ को आइसोलेशन सेंटर बनाया दिया गया था। जहां कोरोना मरीजों को भर्ती कराया जाना था, लेकिन यहां पर चार माह से देश-विदेश से लौटे प्रवासियों को रखकर क्वारंटीन किया जा रहा था।

ओपीडी बंद रहने से नगर व क्षेत्र के रोगियों को खासकर उन रोगियों को जो प्राइवेट स्तर पर अपना उपचार नहीं करा सकते हैं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें मजबूरन सात किमी दूर चलकर या तो पीएचसी या निजी चिकित्सक का सहारा लेना पड़ रहा है।

जुलाई माह से यहां सीएचसी में विदेशों से लौटे प्रवासियों को क्वारंटीन के तहत रखे जाने के बावजूद किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं थी। पूरा सीएचसी फार्मासिस्ट के हवाले रही। उधर, सीएचसी पर तैनात डा. शील कुमार को करीब दो माह पहले नजीबाबाद अटैच कर दिया गया था।

इसके बाद सीएचसी पूरी तरह चिकित्सक विहीन हो गयी। इमरजेंसी के समय भी यहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पाता और मरीजों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है।

यहां राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण आये दिन यहा सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय से उपचार नहीं मिल पाता और उनकी अपनी जान पर बन आती है।

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img