Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

चेकिंग अभियान चलाकर बिल जमा न करने वालों के काटे कनेक्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश के बाद मेरठ में हाईलॉस को कम करने के लिए बिजली अधिकारियों द्वारा हर रोज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे बिजली चोरी करने वालों एवं बकाया जमा ना करने वालों पर कार्रवाई करते हुए लाइन लॉस को कम किया जाएं।

इसी क्रम में मंगलवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधक निदेशक अरविंद मल्लपा बंगारी आईएएस के आदेश के अनुपालन करते हुए विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी द्वारा मॉर्निग चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त उपकेंद्रों पर विद्युत मॉर्निंग चेकिंग के दौरान समस्त उपखंड अधिकारी-अवर अभियंता द्वारा 14 कनेक्शन पर विद्युत चोरी पकड़ी गई।

यहीं नहीं 394 कनेक्शन, धनराशि 105.73 लाख बकाया पर काटे गए। वहीं, दूसरी ओर 1668 कनेक्शन उपभोक्ताओं ने 85.27 लाख धनराशि का बिल जमा किया। विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने बताया कि ये अभियान तीन दिन चलेगा। उन्होंने कहा कि सभी उपभोगताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सभी निर्धारित सीमा में अपना विद्युतय बिल जमा कराएं।

बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से ही काट दी पूरे गांव की आपूर्ति

खरदौनी गांव में बकायेदारों से वसूली करने व कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। वहीं, बकायेदारों की सूची अधिक होने के कारण टीम ने ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी। ग्रामीणों ने विभाग पर कुछ लोगों के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली काटने का आरोप लगाया है।

वहीं, अवर अभियंता ने दो लोगों के खिलाफ चौकी में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व बकाया ना जमा करने की तहरीर दी है। महल बिजलीघर के अवर अभियंता शिवम गुप्ता के नेतृत्व में टीम मंगलवार को खरदौनी गांव में बकायेदारों से वसूली करने व कनेक्शन काटने पहुंची।

बताया गया है कि इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बकाया जमा करने की बात कहते हुए कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि कनेक्शन काटने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर टीम ने ट्रांसफार्मर से पूरे मोहल्ले की बिजली काट दी। गांव निवासी गफ्फार, हारुन, अफसर, सरफराज, तौहिद आदि ने बताया कि 100 केवी के ट्रांसफार्मर पर लगभग 250 से 300 कनेक्शन है।

कुछ ग्रामीणों ने अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया, जिस कारण बिजली विभाग ने पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता शिवम गुप्ता का कहना है कि 10-15 उपभोक्ताओं को छोड़कर मोहल्ले के सभी उपभोक्ताओं पर काफी बकाया है। जिसको लेकर आपूर्ति बंद की गई है। वहीं, गांव निवासी सन्नवर चौहान व शौकीन पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व बकाया जमा न करने को लेकर चौकी में तहरीर दी गई है।

मीटर शंट कराओ और फ्री में चलाओ एसी-बिजली!

मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भले ही प्रदेश की जनता का भरपूर बिजली उपलब्ध कराकर विभागीय अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विद्युत चोरी रोकने व बकायेदारों पर शिकंजा कसने के दिशा निर्देश दे रहे हो, लेकिन विद्युत विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर मीटर को शंट कर खूब चोरी से बिजली व एसी चलवाकर मोटी रकम की वसूली कर रहे है।

मवाना, हस्तिनापुर, बहसूमा, परीक्षितगढ़ आदि गांव क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सेटिंग-गेटिंग कर बिजली के राजस्व को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला गत दिनों परीक्षितगढ़ में तैनात जेएमटी द्वारा पेट्रोल पंप से मीटर चोरी कराये जाने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विभगीय अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच में मामला प्रकाश में आने के बाद जेएमटी को चोरी किये गये मीटर को विभाग में जमा करने के सख्त निर्देश दिये हैं, लेकिन अभी तक मीटर उपलब्ध नहीं हो सका है। हस्तिनापुर निवासी सुरेंद्र कुमार मवाना सब डिवीजन प्रथम व द्वितीय पर पिछले सात से तैनात जेएमटी (मीटर) के पद पर तैनात है। विभागीय अधिकारियों पर शिकायत होने के बाद बहसूूमा से परीक्षितगढ़ में तबादला कर दिया गया।

बता दे कि मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में भरपूर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है तो वही ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा लगातार विभागीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस कर समीक्षा कर राजस्व में बढ़ोतरी के दिशा निर्देश देते बिजली चोरी के खिलाफ सख्त अभियान भी चलाकर कार्रवाई करने को कहा जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img