Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

चीफ जस्टिस आफ इंडिया चंद्रचूड़ बोले, ‘जब मुझे कोविड हुआ, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…’, सुप्रीम कोर्ट में खुला वेलनेस सेंटर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट परिसर में अब लोगों को इलाज भी मिल सकेगा। गुरुवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत के परिसर में आयुष होलिस्टिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया।

सीजेआई ने कहा, ‘मेरे लिए यह पल काफी संतोषजनक है। मैं तब से इस पर काम कर रहा हूं जब से मैंने सीजेआई के रूप में पदभार संभाला है। मैं आयुर्वेद और समग्र जीवन शैली का समर्थक रहा हूं। हमारे पास 2000 से अधिक कर्मचारी हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें न केवल न्यायाधीशों और उनके परिवारों, बल्कि स्टाफ सदस्यों के जीवन जीने के तरीके को देखना चाहिए। मैं आयुष के सभी डॉक्टरों का बहुत आभारी हूं। हम इसे सर्वोच्च न्यायालय और इसके माध्यम से पूरे देश के लिए अनावरण कर रहे हैं।’

इतना ही नहीं सीजेआई चंद्रचूड़ ने पीएम मोदी के फोन का एक वाक्या साझा किया। उन्होंने बताया, ‘मैं कोरोना के बाद से ही आयुष से जुड़ा हुआ हूं। मुझे कोविड हुआ था, तब मेरी हालात काफी खराब थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया और कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।’

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि मुझे एहसास है कि आपकी तबियत सही नहीं है, लेकिन हम सब कुछ करेंगे। एक वैद्य हैं, जो आयुष में सचिव भी हैं। उनके साथ आपकी बात करवाऊंगा। वह आपको दवा देंगे।

सीजेआई ने कहा, ‘जब मैं कोविड से पीड़ित था, उस समय मैंने आयुष से दवा ली थी। दूसरी और तीसरी बार जब मुझे कोविड हुआ, मैंने कोई एलोपैथिक दवा नहीं ली। मैं सभी न्यायाधीशों, उनके परिवारों और उच्चतम न्यायालय के 2000 से अधिक स्टाफ सदस्यों के बारे में बहुत चिंतित हूं क्योंकि उन्हें न्यायाधीशों के समान सुविधाएं नहीं मिलती हैं। मैं चाहता हूं कि उनके पास जीवन जीने का एक समग्र तरीका हो। मैं मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को धन्यवाद देना चाहता हूं।’

चंद्रचूड़ ने आगे अपनी दिनचर्या बताई। उन्होंने कहा, ‘मैं योग करता हूं। मैं वीगन डाइट लेता हूं। पिछले पांच महीनों में मैंने पूरी तरह से वीगन खाना खाया है और इसे जारी रखूंगा।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img