Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1534 मरीजों की जांच

  • 23 स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया मेलों का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद भर में रविवार को 23 स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेलों में चिकित्सकों ने 1534 मरीजों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के 59 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए, ताकि वह अपना पांच लाख रुपये तक का उपचार करा सकें। वहीं डीएम राजकमल यादव ने मेले का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को देखा और मरीजों का ठीक से व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

16 26

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनपद भर में रविवार को 23 स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाए और वहां 50 डॉक्टरों व 107 स्वास्थ्य कर्मियों ने 612 पुरूष, 732 महिला व 190 बच्चों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की।

सीएमओ डा. राजकिशोर टंडन ने बताया कि जनपदभर में 23 स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य मेलोें में चिकित्सकों ने 1534 मरीजों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की और प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के 59 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए, ताकि वह अपना पांच लाख रुपये तक का उपचार करा सकें।

शिविर में मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई और उनका ठीक समय पर उपचार किया गया। साथ ही मरीजों से समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए कहा है, ताकि उनके अंदर छिपी बीमारी का पता चल सकें।

वहीं डीएम राजकमल यादव ने बागपत के नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को देखा। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों का ठीक से उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही इसमें लापरवाही पर कार्रवाई करने की हिदायत दी।वही सीएससी अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img