Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: छपरौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पहले रद, अब फिर हुआ तय

  • छपरौली के श्री विद्या मंदिर कालेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम 12 को होगा
  • पहले भी 12 फरवरी का रखा गया था कार्यक्रम, रविदास जयंती और शाही स्नान का हवाला देकर कर रद हुआ था कार्यक्रम
  • जयंत ने एक्स पर हाथरस में लाठीचार्ज की डाली थी पोस्ट, राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई थी तरह-तरह की चर्चाएं

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम एक बार फिर तय हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पहले रद कर दिया गया था।कुंभ में शाही स्नान और रविदास जयंती के कार्यक्रमों का हवाला देते हुए यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब अचानक से फिर से कार्यक्रम तय हो गया है। तारीख में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार की शाम जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हुआ तो फिर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई। रालोद व अधिकारियों ने तैयारियों को बंद कर दिया था। वहीं कार्यक्रम आते ही फिर से तैयारियों में रालोद व अधिकारी जुट गए हैं।

छपरौली के श्री विद्या मंदिर कालेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की मूर्ति स्थापित की गई है। कोरोना काल में चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद उनकी यहां मूर्ति लगाई गई थी। कई बार इस मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम रखा गया, लेकिन आज तक यह पॉलीथिन में ही पैक है। लोकसभा चुनाव से पहले भी मूर्ति का अनावरण समारोह होना था, लेकिन अचानक से रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने एनडीए के साथ गठबंधन कर लिया था।

जिसके बाद कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब फिर से मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम रखा गया था। 12 फरवरी का छपरौली में ही कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह को आना था, लेकिन अचानक से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद हो गया था।

कुंभ में शाही स्नान और रविदास जयंती का हवाला देते हुए कार्यक्रम रद किया गया था। जिसके बाद रालोद व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियां बंद कर दी थी। जहां कार्यक्रम की तैयारियां बंद हो गई थी वहीं राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। तरह-तरह की चर्चाएं हो गई थी। अब सोमवार को फिर से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। कार्यक्रम से पहले अचानक फिर कार्यक्रम आने पर रालोद व अधिकारियों ने रात्रि से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने बताया कि 12 फरवरी को ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का कार्यक्रम तय हो गया है। 12 फरवरी को एक बजे कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 11 बजे का था, लेकिन अब यह एक बजे होगा। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जयंत के ट्वीट ने मचा दी थी हलचल

रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट डाली थी। उसमें उन्होंने हाथरस में लाठीचार्ज का फोटो डाला था। हालांकि बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई थी। हालांकि तब तक इसकी स्क्रीन शॉट ले लिया गया था और यह सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थी। जयंत की पोस्ट के बाद सोमवार को फिर से सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

फिर दौड़े अफसर

सीएम के कार्यक्रम आते ही अधिकारियों ने भी छपरौली की ओर दौड़ लगा दी और तैयारियां शुरू कर दी है। देर रात्रि अधिकारी और रालोद नेता छपरौली पहुंचे और तैयारियों को फिर शुरू किया गया। सुबह रालोद ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का जायजा लिया।

समय कम, सोशल मीडिया से हो रही अपील

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थगित होने के बाद रालोद ने तैयारियों को बंद कर दिया था। अब अचानक कार्यक्रम आने के बाद उनके पास महज मंगलवार का दिन रह गया। जिससे रालोद ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। रालोद नेता सोशल मीडिया पर ही कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दे रहे है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

महिला आरक्षण पर BJP हमलावर, रविशंकर और स्मृति ने उठाए कांग्रेस पर सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने...

Delimitation Bill: लोकसभा में बिल गिरने पर अभिषेक बनर्जी ने साधा NDA पर निशाना, महिलाओं के आरक्षण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव...
spot_imgspot_img