Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

बारिश में मकान की छत गिरने से बच्चे बाल-बाल बचे

जनवाणी संवाददाता |

जलालाबाद: सोमवार देर रात अचानक आई तेज बारिश से जलालाबाद देहात के भास्कर मंडी में एक मकान की छत गिर गई जिससे गंभीर हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सोमवार की रात में भास्कर मंडी स्थित बिजेंद्र कुमार पुत्र ओमपाल सिंह परिवार कमरे में सोया हुआ था।

इसी बीच तेज बारिश हुई और मकान के एक हिस्से की छत अचानक गिरने लगी। गनीमत रही कि कमरे में जिस तरफ परिवार के लोग सोए हुए थे उससे दूसरी तरफ से मकान की छत गिरनी शुरू हुई। इसी बीच परिवार के लोगों की आंख खुल गई और सभी लोग बारिश में ही मकान से बाहर निकल गए। परिवार के बाहर निकलते ही पूरी छत गिर गई।

मकान के अंदर रखा सामान छत मलबे के नीचे दब गया। बिजेंद्र कुमार के परिवार ने पास में ही स्थित अपने भाई के मकान में जाकर रात बिताई। बिजेंद्र कुमार एक गरीब व्यक्ति है और मेहनत मजदूरी कर बच्चों की गुजर बसर कर रहा है। मकान की छत गिरने से उसमें सारा सामान दब गया है जिससे परिवार सड़क पर आ गया है।

पीड़ित बिजेंद्र सहित मोहल्ले के नीरज, रविन्द्र, मिट्ठन, सोनू, सुरेन्द्र आदि ने जिलाधिकारी से पीड़ित की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img