- कोई भी सूचना पर पुलिस को दें जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: बच्चे चोरी की अफवाहों के मद्देनजर सीओ अमरदीप मौर्य ने क्षेत्रवासियों से इस पर ध्यान न देने और कानून को अपने हाथों में नहीं लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने मंगलवार को कहा कि कई जगहों पर बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान ना दें और न ही कानून को अपने हाथों में लेने का प्रयास करें। सीओ ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पुलिस भी जागरुक करने का काम कर रही हैं। मकसद यही हैं कि क्षेत्र में अफवाहों को लेकर किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो।
उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाने वाले अथवा कानून को अपने हाथों में लेने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएंगी। इसलिए यदि क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आएं, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर जाएंगी और जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएंगी।

