Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

चिरंजीवी यूं की नहीं कहलाते मेगा स्टार

सुभाष शिरढोनकर

47 साल के करियर में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी का नाम तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24 हजार डांस मूव्स करने के असाधारण कारनामे की वजह से गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चुका है। चिरंजीवी ने फिल्मी करियर की शुरुआत बापू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘माना वूरी पांडवुलु’ (1978) से की थी। उसके बाद फिल्म ‘पुनधिरल्लु’ (1979) से उन्हैं एक एक्टर के रूप में पहचान मिली। ‘रक्त बंधम’ (1980) चिरंजीवी के करियर की 25 वी फिल्म थी। फिल्म ‘इंटलो रामय्या वीडिलो कृष्णय्या’ (1982) में चिरंजीवी को पहली बार लीड रोल मिला। फिल्म जबर्दस्त हिट रही। इसके बाद उसी साल आई फिल्म ‘सुभालेखा’ (1982) के लिए चिरंजीवी को बेस्ट तेलुगु एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

साल 1982 में आई ‘बंधालु अनुबंधालु’ चिरंजीवी के करियर की 50 वी फिल्म थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में चिरंजीवी किस तेजी के साथ फिल्में कर रहे थे। फिल्म ‘खैडी’ (1983) ने चिरंजीवी को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद चिरंजीवी की जो फिल्में आईं, उनकी बदौलत ही उन्हें मेगास्टार का टैग मिला। चिरंजीवी के करियर की 75 वी फिल्म साल 1985 में आई ‘चट्टमथो पोरातम’ और 100 वी फिल्म साल 1988 में रिलीज ‘त्रिनेत्राडू’ थी। इस बीच उन्हें साल 1985 में रिलीज फिल्म ‘विजेता’ के लिए बेस्ट तेलुगु एक्टर का दूसरा फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

चिरंजीवी को फिल्म ‘अपाधबन्धावधु’ (1992) के लिए तीसरा, फिल्म ‘मुता मस्तरी’ (1993) के लिए चौथा, ‘स्नेहम कोसम’ (1999) के लिए पांचवा ‘इन्द्रा’ (2002) के लिए छटवा, ‘शंकर दादा एमबीबीएस’ (2004) के लिए सातवां बेस्ट तुलुगु एक्टर केटगरी में फिल्म फेयर अवार्ड मिला। चिरंजीवी के करियर की 125 वीं फिल्म ‘स्नेहम कोसम’ (1999) और 150 वी फिल्म ‘खेडी नंबर 150’ (2017) थीं।

फिल्मों के अलावा चिरंजीवी ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने 2008 में आंध्रप्रदेश में एक राजनीतिक दल प्रजा राज्यम पार्टी की शुरूआत की थी। 2009 के आम चुनाव में पार्टी ने आंध्रप्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। 6 फरवरी 2011 को चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। इस विलय के बाद 28 अक्टूबर 2012 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें टूरिज्म मिनिस्टर बनाया गया। 2014 को आंध्रप्रदेश के संसदीय और विधानसभा चुनावों में उन्होंने पार्टी की तरफ से प्रचार किया । चुनाव में वे खुद खड़े नहीं हुए लेकिन उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को हार मिली थी। इस चुनाव के बाद चिरंजीवी ने किसी संसदीय बैठक में भाग नहीं लिया। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अप्रैल 2018 में समाप्त हो गया। उसके बाद वे राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा के टॉप और बेहद लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं और अपने दिल छू लेने वाले अद्भुत प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनका साढे चार दशक से अधिक अवधि का करियर शानदार रहा है। चिरंजीवी को पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आमिर खान की बहुत इच्छा थी कि वे चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ (2022) में काम करें लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी, इस बात का आमिर को हमेशा मलाल रहेगा। आमिर उस किरदार के लिए मिसफिट थे, इसलिए आमिर चूक गए। चिरंजीवी को उस किरदार के लिए सलमान जैसा बॉडी बिल्डर रफ और टफ इमेज वाले स्टार की जरूरत थी। इस फिल्म से सलमान खान ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा।

‘वाल्टेयर वीराया’ (2023) में चिरंजीवी के साथ श्रुति हासन की जोड़ी ने दर्शकों का जबर्दस्त ध्यान खींचा। फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार बिजनेस किया। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘वेदालम’ (2015) का तेलुगु रीमेक ‘भोला शंकर’ (2023) भी अच्छी खासी हिट रही। चिरंजीवी आने वाली फिल्मों में ‘विश्वंभारा’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। इसी साल रिलीज की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा उनकी एक फिल्म ‘मेगा 157’ की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी जबकि उन्हें लेकर एक और फिल्म ‘मेगा 158’ की भी अनाउंसमेंट हो चुकी है। यह फिल्म इस साल के आखिर तक सेट पर आएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img